फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गेटपास जारी न होने पर किसानों ने जुई-बाढड़ा मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
बाढड़ा में अनाज मंडी के सामने जाम लगाकर रोष जताते किसान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। अनाज मंडी में बुधवार को गेटपास जारी न करने व बार बार साइट बंद होने पर परेशान किसानों ने जुई-बाढड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर 20 मिनट बाद ही यातायात व्यवस्था बहाल करवा दी।
अनाज मंडी में सरसों की ज्यादा आवक होने से खरीद एजेंसियों व आढ़तियों के पसीने छूट गए हैं। किसान प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर मंडी में पहुंचते हैं। आढ़ती जगह की कमी के कारण उनको बाहर ही इंतजार करने को कहते हैं। गर्मी के कारण किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है। बुधवार दोपहर गेट पास प्रक्रिया कुछ समय के लिए रोक दी गई, तो किसानों ने मंडी के मुख्य द्वार पर जुई- बाढड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उनको सारी स्थिति से अवगत करवाया। किसान बलवंत ने कहा कि प्रशासन एक तरफ तो पंजीकृत किसानों के एक-एक दाने की खरीद का दावा कर रही है जबकि किसान को दर -दर भटकना पड़ रहा है। किसान लगातार दो दिन से गेटपास के लिए चक्कर लगा रहे हैं। प्रशासन, खरीद एजेंसी मौन साधे हुए हैं। पुलिस टीम ने किसानों को समझाया और रास्ता खुलवाया। इसके बाद किसानों को गेट पास जारी किए गए। इस दौरान किसान बलवंत सिंह, विरेन्द्र, जगबीर, वीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार, विकास, रमेश, धर्मेंद्र मौजूद रहे।

एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
मंडी में अव्यवस्था की जानकारी मिलते ही एसडीएम सुरेश कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खरीद एजेंसी व आढ़तियों को पंजीकृत किसानों का अनाज खरीदने व तुरंत उठान करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुई रोड स्थित अनाज मंडी में केवल सरसों की खरीद की जाएगी। सतनाली रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में गेहूं खरीद की जाएगी।
विज्ञापन



1.20 लाख क्विंटल हुई आवक , मात्र 33 हजार क्विंटल का उठान
अनाज मंडी में बुधवार तक 5985 गेटपास जारी हुए हैं और एक लाख 20 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। खरीद एजेंसियों ने अभी तक 75 हजार क्विंटल की खरीद की है। मात्र 33 हजार क्विंटल का ही उठान किया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें