फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 12 के बजाय भेजा जा रहा 14.4 प्रतिशत नमी का गेहूं, पांच हजार क्विंटल भेजा वापस

Fri, 08 May 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भंडारण केंद्र में पहुंचे एसडीएम विरेंद्र सिंह अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बीचों-बीच स्थित केंद्रीय भंडारण निगम के गोदाम में वीरवार को अनियमितताओं की शिकायतों के बाद एसडीएम विरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम के बाहर गेहूं से भरी खड़ी गाड़ियों और अंदर बनाए गए अनलोडिंग प्वाइंटों का जायजा लिया। अधिकारियों को गेहूं से भरी गाड़ियों को समय पर खाली करवाने और व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 12 प्रतिशत से अधिक नमी वाले करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं को वापस भेजा गया है ताकि अधिक नमी के कारण गोदाम में पहले से रखे गेहूं को नुकसान न पहुंचे। भंडारण केंद्र के प्रबंधक विकास यादव ने बताया कि गोदाम में एक समय में केवल पांच से छह गाड़ियां ही खाली करवाई जा सकती हैं। बाहर खड़ी गाड़ियों को उनकी बारी आने पर अंदर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


ज्यादा नमी की आ रही गेहूं
इस दौरान मंडी प्रधान मोहन लाल मकड़ानिया और संबंधित आढ़ती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को बताया कि गेहूं में नमी अधिक होने से उसे वापस भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार चार दिन पहले हुई बारिश के चलते गेहूं में नमी बढ़ गई है और कुछ आढ़ती 14.4 प्रतिशत तक नमी वाला गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं जबकि नियमानुसार अधिकतम 12 प्रतिशत नमी वाला गेहूं ही भंडारण के लिए स्वीकार किया जा सकता है।

नमी का गेहूं रखने से खराब होने का डर
भंडारण निगम अधिकारियों ने बताया कि अधिक नमी वाला गेहूं रखने से गोदाम में पहले से रखे गेहूं के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण करीब 10 हजार बैग संबंधित आढ़तियों को वापस भेजे गए हैं। वहीं एसडीएम ने अधिकारियों को गेहूं से भरी गाड़ियों को जल्द खाली करवाने और किसानों व आढ़तियों को अनावश्यक परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बारिश से पहले 1300 बैग ही हुए थे वापस
केंद्रीय भंडारण निगम के प्रबंधक ने बताया कि बारिश से पहले गोदाम में केवल 1300 बैगों में नमी की मात्रा अधिक मिलने पर वापिस भेजा गया था लेकिन चार दिन पहले आई बारिश के बाद आढ़ती नमी युक्त गेहूं बैग में भर कर गोदाम में भेज रहे है। चार दिन से गोदाम 14.4 प्रतिशत तक नमी वाला गेहूं भेजा जा रहा था जो नियमों के बिलकुल खिलाफ है। गोदाम में केवल अधिकतम 12 प्रतिशत नमी वाले गेहूं को उतरवाया जाएगा।


वर्सन
गोदाम में गेहूं की गाड़ियां खाली न होने की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद गोदाम का निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। - विरेंद्र सिंह, एसडीएम, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें