फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अप्रैल और मई महीने का एक साथ मिलेगा गेहूं

Sun, 05 Apr 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर स्थित जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग कार्यालय।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार की ओर से जिले के 75 हजार 586 बीपीएल राशन कार्ड धारकों को एक साथ ही दो महीने का गेहूं का राशन दिया जाएगा। लेकिन चीनी और सरसों का तेल अप्रैल-मई में वितरित किया जाएगा। इसके लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने सभी सरकारी डिपो में गेहूं की सप्लाई भेजनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सभी उपभोक्ता एक साथ दो महीने का गेहूं प्राप्त कर सकेंगे। वहीं विभाग की ओर से उपभोक्ता शिकायत केंद्र का नंबर भी जारी किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को राशन वितरण के दौरान किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

142 डिपो पर शुरू की सप्लाई
बता दें कि सरकार की ओर से आगामी गेहूं खरीद के कारण पहले से भरे भंडारण को खाली करने के लिए उपभोक्ताओं को एक साथ दो महीने का गेहूं वितरण का फैसला लिया गया है। जिले की 142 सरकारी राशन दुकानों में गेहूं की सप्लाई शुरू कर दी गई है। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी। वहीं सरसों तेल व चीनी का वितरण अलग-अलग महीनों में किया जाएगा।
विज्ञापन



गोदामों में गेहूं खाली करने के लिए लिया फैसला
सरकारी गोदामों में इस सीजन खरीदे जाने वाले गेहूं का भंडारण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहीं कारण है कि सरकार गोदामों में जगह बनाने के लिए एक साथ दो महीने का गेहूं वितरण करने का फैसला लिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस समय जिले में सरकारी राशन लेने वाले 75,586 राशन कार्ड बने हुए हैं।


75 हजार कार्डधारकों को बांटा जाएगा गेहूं
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 75 हजार 586 कार्ड बनाए गए हैं, वहीं इन कार्डों से 2 लाख 79 हजार 918 सदस्यों के लिए गेहूं की सप्लाई की जाती है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने जिले की 142 सरकारी राशन की दुकानों पर 20 हजार 719 क्विंटल गेहूं भेज दिया गया है, जबकि 3 हजार 899 क्विंटल गेहूं की सप्लाई भेजने की प्रक्रिया जारी है।



टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को राशन वितरण संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता वितरण संबंधी शिकायत सुबह 9 से सायं 6 बजे तक 01250-295501 नंबर पर कर सकते हैं। ताकि समय रहते परेशान उपभोक्ता की शिकायत का निवारण हो सके।


जिले के पात्र राशन उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल-मई का गेहूं एक साथ वितरण करने के लिए विभाग की ओर से सप्लाई शुरू कर दी गई है। जल्दी ही जिले की सभी सरकारी राशन की दुकानों में गेहूं भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

- नीतू, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें