चरखी दादरी। अनाज मंडी के खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक लगातार कम होने से अब परिसर में सूनापन नजर आने लगा है। शुक्रवार को महज 14 किसानों ने गेटपास कटवाने के बाद 467 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज करवाई। आवक कम होने से एजेंसियों ने खरीद व उठान पर जोर दिया है। सरकार की ओर से नियुक्त तीन एजेंसियों ने 13,037 क्विंटल गेहूं की खरीद की वहीं 11,315 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया।
जिले के खरीद केंद्रों में अंतिम चरण में चल रही गेहूं की आवक धीमी होने पर शुक्रवार को दादरी में 12 और छपार में दो किसानों ने गेट पास कटवाए। जिले के खरीद केंद्रों में शुक्रवार तक 6,80,990 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। हैफेड, स्टेट वेयर हाउस व जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इसमें से 6,31,271 क्विंटल गेहूं की एमएसपी पर खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही शुक्रवार तक जिले की मंडियों, खरीद केंद्रों से 5,16,737 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है। फिलहाल खरीदी जा चुकी गेहूं में से 1,14,534 क्विंटल की उठान होना बाकी है।
इन एजेंसियों ने इतने गेहूं की खरीद की
खरीद एजेंसी का नाम इतना गेहूं खरीदा क्विंटल में
हैफेड 2,32,226
खाद्य एवं आपूर्ति 1,78,593
हरियाणा वेयर हाउस 2,20,452
कुल 6,31,271
वर्सन :
गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया अभी जारी है। मंडी में गेहूं बेचने के लिए आने वाले सभी किसानों को गेट पास जारी किए जा रहे हैं। खरीद के बाद किसानों को जल्द भुगतान के लिए समय पर फसलों की उठान भी करवाया जा रहा है। विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, दादरी।