फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, 26 परियोजनाओं के लिए 24.5 करोड़ की राशि स्वीकृत

Mon, 09 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के मौसम के दौरान हर साल सामने आने वाली जलभराव की गंभीर समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने ठोस पहल की है। क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों के तहत 26 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिन पर करीब साढ़े 24 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य बरसाती पानी की निकासी को सुचारु बनाना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को जलभराव से सुरक्षित करना है।
विज्ञापन

जिले के अनेक ऐसे गांव हैं, जहां पर बरसात का पानी महीनों तक भरा रहता है, जिस कारण कृषि नहीं हो पा रही है और ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं पर काम किया जाएगा, दो महीने बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।

इन गांवों में मिलेगी राहत
दादरी क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं, जहां बरसात के समय जलभराव के कारण आमजन और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो जाती हैं, जबकि सड़कों पर जलभराव से आवागमन बाधित होता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। स्वीकृत परियोजनाओं के तहत गांव चरखी, स्वरूपगढ़, कन्हेटी, नीमली, बिरही कलां, इमलोटा, मिर्च, कासनी, घिकाड़ा, जयश्री, मिसरी, भागवी, अचिना, बिगोवा और लोहरवाड़ा सहित कई गांवों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


नालों और ड्रेन का होगा निर्माण
इस योजना के तहत नालों और ड्रेनों का निर्माण व सुधार, पाइप लाइनें बिछाना, मोटरें स्थापित करना और आधुनिक तकनीकी सेटअप तैयार किया जाएगा। विशेष रूप से लघु सचिवालय से बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी तक पानी की निकासी के लिए नई पाइप लाइनें डाली जाएंगी, जिससे शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकेगी। इन सभी परियोजनाओं को लेकर संबंधित विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी
इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल जलभराव की समस्या दूर होगी, बल्कि फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, सड़कों की मजबूती बढ़ेगी और ग्रामीण इलाकों में आवागमन भी सुगम होगा। दादरी से विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार दादरी विधानसभा के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। बाढ़ राहत से जुड़ी ये परियोजनाएं दादरी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी और क्षेत्र को स्थायी समाधान की दिशा में आगे ले जाएंगी।


रबी फसलों की कटाई के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आने वाले वर्षों में दादरी क्षेत्र को बरसात के दौरान जलभराव से राहत मिल सके।
विज्ञापन

- विधायक सुनील सांगवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें