फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेयरी की गंदगी से मोहल्ले में जलभराव

Mon, 10 Aug 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड नंबर-10 की गोसाइयों वाली गली के निवासियों ने बस्ती के बीच संचालित डेयरी से फैल रही गंदगी पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि डेयरी संचालक गंदा पानी सीधे सार्वजनिक नालियों में बहा देता है। इससे नालियां और सीवर बार-बार जाम हो जाते हैं।
विज्ञापन

गंदा पानी गलियों में फैल जाता है, जिससे घरों के शौचालयों का पानी भी ओवरफ्लो होने लगता है। रविवार को भी यही स्थिति दोबारा सामने आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
मोहल्ला निवासी दीपक सतीजा ने बताया कि इस समस्या को लेकर समाधान शिविर, नगर परिषद और संबंधित विभागों को कई लिखित शिकायतें दी गई हैं। हालांकि, बार-बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शिकायतें अधिकारियों की फाइलों में दबकर रह गई हैं। जमीन पर हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें