फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूजी दाखिलों के लिए पोर्टल खुला आज से ओपन काउंसिलिंग शुरू

Mon, 10 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जनता कॉलेज में दाखिला करवाने के लिए पहुंचे विद्यार्थी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के सरकारी एवं एडेड कॉलेजों में स्नातक (यूजी) प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है। सोमवार से सभी कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे पहले ऑनलाइन आवेदन भरकर तुरंत ओपन काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे और उपलब्ध सीटों पर दाखिला प्राप्त कर सकेंगे।दादरी जिले के आठ सरकारी एवं एडेड कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया जारी है।
दूसरे चरण की मेरिट सूची के बाद भी अनेक कॉलेजों में काफी सीटें खाली हैं। ऐसे में ओपन काउंसलिंग विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर लेकर आई है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।रविवार को भी जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए जनता महाविद्यालय में रविवार को भी दाखिला प्रक्रिया जारी रखी गई। काफी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक कॉलेज पहुंचे तथा ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करवाईं। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई।
आवेदन का मिलेगा मौका
कॉलेजों का कहना है कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे किसी भी प्रकार की देरी न करें। ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने के तुरंत बाद वे संबंधित कॉलेज में पहुंचकर ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यदि संबंधित पाठ्यक्रम में सीट उपलब्ध होगी तो उसी दिन दाखिला मिलने की संभावना रहेगी।
कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाए
शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं एडेड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। कॉलेजों में स्टाफ विद्यार्थियों की हर संभव सहायता कर रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन कर अपनी पसंद के विषय और कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित करें।
- डॉ. नीरज गर्ग, नोडल अधिकारी, जनता कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें