फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश के बाद जलभराव, 40 गांवों में 127 पंपों से निकासी कार्य शुरू

Wed, 12 Aug 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पंप सैट के जरिए नहर में डाला जा रहा पानी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बारिश से जलभराव होने पर 40 गांवों में 127 पंप सैट से पानी की निकासी की शुरू की गई है। 25 गांवों में जोहड़ खाली करने के लिए पंचायतों को पंप सैट दिए गए हैं। खेतों से पानी की निकासी कर नहरों में डाला जा रहा है। विभाग अधिकारी लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
सिंचाई विभाग ने एसडीओ व जेई को क्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। जलभराव की स्थिति में आम लोगों के लिए एसडीओ व जेई के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। पानी निकासी के जिले में 140 मोबाइल पंप लगा रखे हैं। 125 वर्टिकल पंप लगाए गए हैं। 19 डीजल पंप लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

80 गांवों के सरपंचों को जोहड़ों से पानी निकासी करवाने को कहा गया है। 108 बिजली कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं जबकि 70 कनेक्शन बाकी हैं। किसानों को मांग करने पर पंपसेट दिए जा रहे हैं।
बिजली कनेक्शन के लिए 178 आवेदन : विभाग ने बिजली निगम को कनेक्शन के लिए 178 आवेदन कर रखे हैं। जिले में हर साल करीब पांच हजार एकड़ क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनती है। प्रशासन व सिंचाई विभाग पानी की निकासी के काम में जुटा है।
विज्ञापन

करीब 40 गांवों में हर साल जलभराव की समस्या बनती है। गांव इमलोटा, मोरवाला, कन्हेटी, सरूपगढ़, सांतौर, भागवी, मोरवाला, समसपुर, झिंझर, खातीवास, बिगोवा, कमोद, जयश्री, मिसरी, बौंद कलां, बिरही कलां, छपार, रासीवास, चरखी, पांडवान, साहुवास आदि गांवों में जलभराव समस्या बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें