फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जुई व जेवली रोड पर भरा पानी, लोग परेशान

Fri, 06 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बारिश के बाद बाढड़ा कस्बा के जुई रोड पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। सुबह हुई बारिश से कस्बे के जुई व जेवली रोड पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि कस्बे में नालों का निर्माण नहीं हुआ है। इसकी वजह से दूषित पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है।
इतना ही नहीं, घरों का दूषित पानी भी सड़क पर भरा रहता है। दुपहिया वाहन चालकों व पैदल जाने वालों को सड़क से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
दुकानदार अशोक, अनिल, सुरेश, गजे सिंह, सुंदर ने बताया कि जुई रोड पर नालों का निर्माण नहीं होने से पानी सड़क पर भरा रहता है।
लोगों ने बताया कि दूषित पानी भरा रहने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इससे दुकानदारों का दुकानों में बैठना मुश्किल बना हुआ है। ग्राहकों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रशासन व विभाग से मांग है कि जल्द नालों का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले पूर्व सैनिकों ने विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग के लिए ज्ञापन भी दिया था। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल ने बताया कि जल्द ही विभाग व प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर कस्बे की सड़कों पर नालों का निर्माण की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें