फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पक्षी मेरे अतिथि... अभियान का संजय ने किया आगाज

Fri, 06 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पक्षी मेरे अतिथि अभियान की शुरुआत करते हुए संजय रामफल।स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। भीषण गर्मी में जहां एक ओर इंसान परेशान है तो वहीं दूसरी ओर पशु-पक्षी भी पानी व दाने के लिए तरस रहे हैं। लगातार कम होते पेड़ों की वजह से पक्षियों की संख्या भी कम हो रही है। जीव-जंतुओं के अस्तित्व को समझते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने अपने घर पर घोंसले लगाकर पक्षी मेरे अतिथि अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

संजय ने कहा कि गर्मी में यदि हम पक्षियों को अपने घरों में जल उपलब्ध करा पाएं तो यह छोटा प्रयास उनके अस्तित्व को बचाने की मुहिम का बड़ा हिस्सा बन सकता है। पक्षियों को मेहमान मानकर घरों में पानी रखें और दाने का भी इंतजाम करें। पक्षियों के संरक्षण की आज बहुत आवश्यकता है। पक्षी भी पौधरोपण करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके माध्यम से ही बीजों का स्थानांतरण होता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें