फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिन बाद 25 को छोड़ा जाएगा चररखी दादरी की नहरों में पानी

विज्ञापन
पेयजल संकट से निजात पाने के लिए टैंकर से पानी भरकर ले जाती महिलाएं - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिलावासियों को दो दिन और पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। विभाग की ओर से जेएलएन हेड से जिले की नहरों के लिए पानी छोड़ दिया गया है। 26 तक जिले की नहरों में पानी पहुंचने की उम्मीद है। इस नहरी टर्न के लिए सिंचाई विभाग ने एक हजार क्यूसेक पानी का इंडेंट भेज है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार इंडेंट के मुताबिक पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस समय शहर ही नहीं गांवों में भी जलघरों के टैंक खाली हो चुके हैं, जिसके चलते पेयजल संकट गहराया हुआ है। शहर में जनस्वास्थ्य विभाग इस समय ट्यूबवेल के पानी की आपूर्ति कर काम चला रहा है। शहर में इस समय बोरिंग ट्यूबवेल के जरिये पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जिले में कुल 90 बोरिंग ट्यूबवेल हैं, जिनसे गांव व शहरों में पेयजल की सप्लाई की जाती है, लेकिन ट्यूबवेल के पानी को लोग रसोईघर या पीने में इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके चलते लोग 400 रुपये में पानी का टैंकर भी खरीदना पड़ रहा है। वहीं बाजारों में दुकानदार आरओ वाटर केंद्रों से पानी खरीदने को विवश हैं। अब विभाग की ओर से जेएलएन हेड से जिले की नहरों के लिए पानी छोड़ दिया गया है। 26 तक जिले की नहरों में पानी पहुंचने की उम्मीद है। इससे लोगों को राहत मिल जाएगी। इस नहरी टर्न के लिए सिंचाई विभाग ने एक हजार क्यूसेक पानी का इंडेंट भेज है। इसके मुताबिक पूरा पानी मिलने की उम्मीद है।
लोहारू और बधवाना नहर में पहले आएगा पानी
शुरुआत में जिले की मेन लोहारू कैनाल और बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ा जाएगा। लोहारू कैनाल से नगर के मेन चंपापुरी जलघर में पानी डाला जाता है। बधवाना नहर से रामनगर के जलघर में पानी डाला जा रहा है। चंपापुरी मेन जलघर में चार वाटर स्टोरेज टैंक बने हैं जबकि दूसरे रामनगर जलघर में दो वाटर टैंक बने हुए हैं। जलघर के वाटर टैंकों में पंप एवं मोटर के जरिए पानी डाला जाता है।
विज्ञापन

पंप संख्या बढ़ाने की जरूरत
जलघर भरने के लिए पंप व मोटर सिस्टम की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि नहरों से पर्याप्त मात्रा में पानी का उठान हो सके और जलघर जल्दी भरे जा सकें। पानी का ठीक प्रकार से प्रबंधन नहीं होने की वजह से जलघर भर नहीं पाते।
एक हजार क्यूसेक नहरी पानी की मांग की है: छिल्लर
सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर ने बताया कि जिले की नहरों में 25 जून को पानी छोड़ा जाएगा। इस बार एक हजार क्यूसेक नहरी पानी की जिले के लिए मांग की गई है। इंडेंट के मुताबिक पूरा पानी इस बार मिलने की उम्मीद है। जैसे ही पानी पहुंचेगा सबसे पहले जलघरों में पानी पहुंचाया जाएगा। विभाग इस काम के लिए पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें