फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वच्छता के लिए वार्ड समितियां होंगी सक्रिय, जनभागीदारी से सुधरेगी शहर की सूरत

Sat, 08 Aug 2026 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
स्वच्छता कमेटी की समीक्षा बैठक में शामिल समिति सदस्य,चेयरमैन व पार्षद।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय में जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह के दिशा-निर्देशन में शहर के वार्ड एक से पांच तक की स्वच्छता वार्ड समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने की। बैठक का उद्देश्य वार्ड समितियों को सशक्त बनाना, स्वच्छ, सुंदर एवं जनभागीदारी आधारित शहर निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्य योजना तैयार करना रहा।
विज्ञापन

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन शहरी प्रभारी ज्योति शर्मा ने वार्ड समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ,नियमों, स्रोतों, कचरा पृथक्करण के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने नागरिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए समिति सदस्यों से नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर अपने वार्डों में स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने का आग्रह किया।
बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही आगामी दिनों में नगर परिषद के सहयोग से विभिन्न स्वच्छता अभियानों एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी यशवर्धन गाडेकर ने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक एवं वार्ड समिति सदस्य का भी दायित्व है। उन्होंने सभी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ, सचिव गौरव शर्मा, जेई अजय, अक्षय, जेई वशिष सांगवान, जेई भूपेश, जितेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें