फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 20 तक भर सकेंगे एएसडीडी श्रेणी के मतदाता गणना प्रपत्र, नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर

Tue, 17 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरे मतदाताओं को एक और अवसर दिया गया है। एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित ऐसे मतदाता 20 नवंबर 2026 तक अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं के आंशिक रूप से भरे हुए गणना प्रपत्र ईसीआई नेट के माध्यम से ईआरओ डैशबोर्ड पर नए सिरे से तैयार किए जाएंगे।
संबंधित बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) को ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। मतदाता प्रपत्र भौतिक रूप से प्राप्त करने के अलावा व्हाट्सएप, ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन भरकर जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वेक्षण
उन्होंने बताया कि बीएलओ बूथ लेवल एजेंटों के साथ घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इसके लिए पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली जाएगी। जरूरत पड़ने पर फोन के माध्यम से भी संपर्क किया जाएगा। जिन मतदाताओं ने अपना निवास स्थान नहीं बदला है, वे भरे हुए और हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र के साथ एनेक्शर-ए और एनेक्शर-सी में मांगी गई जानकारी संबंधित ईआरओ, एईआरओ या बीएलओ को स्वयं अथवा परिवार के सदस्यों के माध्यम से जमा करवा सकते हैं।
फॉर्म-8 भरने की आवश्यकता नहीं
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि राज्य के भीतर निवास स्थान बदल चुके मतदाताओं को फॉर्म-8 भरने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें नए पते और संबंधित विधानसभा क्षेत्र का विवरण देते हुए एनेक्शर-ए व एनेक्शर-सी के साथ गणना प्रपत्र जमा करवाना होगा। इसके साथ आवेदक या परिवार के सदस्य का पता प्रमाण वर्तमान निवास वाले विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ अथवा एईआरओ के पास जमा करवाया जा सकता है।
ईसीआई नेट एप पर कॉल बुक करने की सुविधा
मतदाताओं की सुविधा के लिए ईसीआई नेट एप पर कॉल बुक करने की सुविधा भी दी गई है जिसके माध्यम से वे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता के पास पते से संबंधित दस्तावेज नहीं हैं तो बीएलओ की फील्ड सत्यापन रिपोर्ट भी निवास प्रमाण की आवश्यकता पूरी करने के लिए पर्याप्त होगी। उपायुक्त ने पात्र मतदाताओं से 20 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें