फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दोस्त के साथ बहस होने पर वीएलडीए ने की आत्महत्या

Tue, 21 Jul 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दोस्त के साथ बहस होने पर वीएलडीए के पद पर कार्यरत एक युवक ने रविवार रात करीब सवा नौ बजे ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है। जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी से जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के मुताबिक गांव ढाणी फौगाट निवासी सोनू ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई पंकज करीब 3 साल पहले वीएलडीए के पद पर भी भर्ती हुआ था। तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। फिलहाल उसकी ड्यूटी मोरवाला गांव में थी। पंकज चार भाई-बहनों से सबसे छोटा था। सोनू ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे उसके पास पंकज के दोस्त भिवानी निवासी अमित का फोन आया। उसने बताया कि उसकी पंकज के साथ किसी बात पर बहस हो गई है। ऐसे में आप उसे संभाल लो, कहीं वह गलत कदम न उठा ले। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि महराण गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पंकज का शव पड़ा है। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। किसी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें