फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने बाढड़ा-सतनाली मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव नांधा में गहराए पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। रविवार दोपहर आक्रोशित ग्रामीण बाढड़ा-सतनाली मार्ग पर उतर आए और उन्होंने जाम लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर करीब 15 मिनट बाद ही जाम खुलवा दिया। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो और कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

नांधा में पेयजल आपूर्ति करने के लिए लगाया गया बोरिंग ट्यूबवेल पिछले करीब दो सप्ताह से खराब है। इसके चलते गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है और ग्रामीण पेयजल संकट झेलने को विवश हैं। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी नतीजा सिफर है और इससे ग्रामीणों में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है। पेयजल संकट का दंश झेल रहे ग्रामीण रविवार दोपहर करीब एक बजे एकत्र हुए और उन्होंने बाढड़ा-सतनाली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण नरेश, राजेंद्र, उमेद सिंह, मुकेश, बिमला देवी, अंकिता, विकास, मंजीत आदि ने कहा कि विभाग उनकी समस्या के समाधान के लिए संजीदा नहीं है और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
दूसरी ओर जाम की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत की और जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खोलने की अपील की। उनके आश्वासन से ग्रामीण संतुष्ट हो गए और उन्होंने जाम खोल दिया। इसके बाद पुलिस टीम ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाकर वहां से लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें