फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन रहा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों व इलाके की खापों ने कितलाना टोल पर किसानों के साथ केंद्र सरकार द्वारा किए गए विश्वासघात के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी कर रोष जताया। इससे पहले शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट रहा और एसपी की संस्तुति पर डीसी ने पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए। इसके अलावा लघु सचिवालय में एंबुलेंस, क्रेन और दमकल वाहन को भी तैनात रखा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, फौगाट खाप से बलवंत नम्बरदार, किसान सभा से यादविरेंद्र शर्मा, श्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला, हवेली खाप से प्रभुराम गोदारा, ऑल इंडिया किसान मजदूर संगठन से कामरेड सुखबीर, युवा कल्याण संगठन से सुभाष यादव, महिला मोर्चा से निर्मला पांडवान, संतोष देशवाल, चंद्रमुखी चरखी, चिड़िया खाप से राजबीर शास्त्री, पवांर खाप से महाबीर मास्टर, सतगामा खाप से जगबीर सिंह, चौधरी छोटूराम डॉ. आंबेडकर मंच से बलबीर बजाड़, जाटू खाप से मास्टर राजसिंह जताई व जय किसान आंदोलन से युद्धवीर अहलावत ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया।
वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि देश के किसान मजदूर एमएसपी की संवैधानिक गांरटी के लिए और सेना भर्ती में लागू अग्नि पथ योजना को रद्द करवाने के लिए जोरदार आंदोलन करेंगे। इसमें देश के सभी किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं व भूतपूर्व सैनिक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव में इन तबकों की कमेटियां बनाई जाएंगी। उन्होंने बिजली बिल 2020 को रद्द करने करने के साथ सभी आंदोलनरत किसानों के मुकदमें रद्द करने, लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसानों को न्याय देने, खाद्य पदार्थों व कृषि यंत्रों पर जीएसटी हटाने, मंहगाई पर रोक लगाने, सरकारी महकमों का निजीकरण रोकने, बेरोजगारी दूर करने की मांग प्रमुखता से रखी।
विज्ञापन

इन्होंने रखे कार्यक्रम में विचार
कार्यक्रम को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रण सिंह मान, कमल सिंह प्रधान, मजदूर नेता कमलेश भैरवी, मास्टर ताराचंद चरखी, सूरजभान झोझू, सुरेंद्र कुब्जानगर, रणधीर घिकाड़ा, कप्तान रामफल, सत्यवान कालूवाला, दिलबाग बिरही, सुशीला व राजकुमार घिकाड़ा ने संबोधित किया।
- जानिए..किस क्षेत्र में किसे लगाया गया ड्यूटी मजिस्ट्रेट
दादरी के लिए उप तहसीलदार कृष्ण कुमार को, बाढड़ा के लिए चांदवास राजकीय स्कूल के प्राचार्य विशंभर सिंह को, झोझूकलां के लिए राजकीय स्कूल के प्राचार्य रमेशचंद्र को, बौंदकलां के लिए उप तहसीलदार रविंद्र कुमार को और दादरी शहरी क्षेत्र के लिए एसडीओ संदीप कुमार को डीसी श्यामलाल पूनिया ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें