फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली शेड्यूल में बदलाव न करने से ग्रामीणों में रोष

Mon, 28 Jul 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पावर सब स्टेशन कर्मी को एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
फोटो 08
विज्ञापन

दगड़ोली पावर सब स्टेशन में रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
फोटो 09
पावर सब स्टेशन कर्मी को एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
-दगड़ोली के ग्रामीणों ने गांव के पावर सब स्टेशन पर पहुंचकर जताया रोष, एसडीओ के नाम सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कादमा। दगड़ोली गांव के लोगों ने सोमवार को बिजली आपूर्ति शेड्यूल में बदलाव की मांग को लेकर पावर सब स्टेशन में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर उनकी मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि इस बार भी अगर मांग पूरी नहीं की गई तो फिर वे और कड़े कदम उठाने के लिए विवश होंगे।

दगड़ोली के ग्रामीण सोमवार सुबह बिजली समस्या पर लामबंद हुए और इसके बाद पावर सब स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके गांव का बिजली शेड्यूल बिजली निगम को बदलना चाहिए। पहले भी वो कई दफा यह मांग रख चुके हैं, लेकिन, इस पर गौर नहीं किया गया। अधिकारियों की नजरअंदाजी पर सोमवार को उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीओ के नाम बिजली सब स्टेशन में कर्मचारी प्रवीन को ज्ञापन सौंपा। इसमें चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बिजली सब स्टेशन में आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होंगे।

- यह है मौजूदा बिजली शेड्यूल
ग्रामीण रमेश, रामकिशन, राजपाल, सुखीचंद, धर्मबीर, भूपेंद्र व शशि आदि ने बताया कि फिलहाल सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक और शाम को 7 से रात डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति की जा रही है। उनकी मांग है कि सुबह के समय 9 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम को 7 से सुबह 7 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाए।

- मौजूदा शेड्यूल में प्रभावित हो रहे काम
ग्रामीण विकास, प्रेमसिंह, वेदप्रकाश, सत्यवान, रामकिशन, पवन, बिंद्र व जयसिंह ने बताया कि बिजली निगम का मौजूदा शेड्यूल उन्हें रास नहीं आ रहा है। इससे उनके विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बिजली निगम को ग्रामीणों की समस्याएं देखते हुए जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

वर्सन
ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लिया गया है। उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करवा दिया गया है। जो निर्देश मिलेंगे उसी अनुसार शेड्यूल में बदलाव कर दिया जाएगा।

सतीशचंद्र, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें