फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में 55 प्रकार की दवाएं पहुंचीं, मरीजों को बाहर ढीली नहीं करनी पड़ेगी जेब

Mon, 28 Jul 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

महोदय जी, 17 जुलाई के संस्करण में प्रकाशित लीड खबर की पीडीएफ भी लगाने का कष्ट करे
फोटो 02
नागरिक अस्पताल में पहुंची दवाओं की खेप। संवाद
- 17 जुलाई के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था दवाओं की कमी का मुद्दा, खत्म हुईं सभी दवाएं विभाग ने मंगवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल के अलावा जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर बनी दवाओं की कमी अब दूर हो जाएगी। इसके लिए 55 प्रकार की दवाएं जिला स्वास्थ्य विभाग ने खरीद ली हैं। अब जिले के मुख्य स्टोर से दवाओं की खेप सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजी जाएगी। दवाओं की कमी का मुद्दा 17 जुलाई के अंक में प्रमुखता से उठाया गया था।
नागरिक अस्पताल में दवाओं की कमी के कारण मरीजों को सस्ता इलाज मिलने के बजाय मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही थीं। इसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। अस्पताल में दवाओं की कमी का आलम यह था कि जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में सूजन, कमजोरी, थकान, एलर्जी, अस्थमा, खांसी-जुकाम, उच्च रक्तचाप, बच्चों के पोषण तक की दवा नहीं थी।
विज्ञापन

17 जुलाई के संस्करण में सस्ते उपचार का सपना अधूरा...नागरिक अस्पताल में नहीं मिलती मर्ज की दवा नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और आवश्यक दवाओं की खरीद प्रक्रिया पूरी करते हुए स्टॉक अपने पास मंगवा लिया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 55 प्रकार की दवाएं पहुंच चुकी हैं। अब दवाओं की कमी नहीं है। ऐसे में अब मरीजों को सस्ता उपचार लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

- तीन सीएचसी के अलावा 12 पीएचसी और 79 सब हेल्थ सेंटर
दादरी जिले की बात करें तो तीन सामुदायिक स्वास्थ्य और 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनके अलावा जिले में 79 हेल्थ सब सेंटर्स हैं। अब दवाओं का स्टॉक पहुंचने के बाद इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डिमांड अनुसार सप्लाई भेज दी जाएगी।

वर्सन
55 प्रकार की दवाओं की खरीद कर ली गई है। अब मरीजों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्लाई भेजी जाएगी।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें