संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव खोरड़ा में चकबंदी को लेकर आ रहीं समस्याओं को लेकर ग्रामीण उपायुक्त से मिले और समाधान की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिन किसानों ने चकबंदी संबंधित शिकायत पटवारी, कानूनगो, सीएम विंडो, तहसीलदार से की, पहले उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस समय अधिकारी चकबंदी को पूर्ण बता रहे हैं।
ग्रामीण विकास, ओमप्रकाश, कुलदीप, स़ुरेंद्र, श्यामलाल, संजय, जयवीर, नरेश आदि ने बताया कि गांव में चकबंदी का कार्य चल रहा है।
इस समय जो लोग अपनी शिकायतों को लेकर पटवारी, कानूनगो, सीएम विंडो, तहसीलदार आदि से मिल चुके हैं, पहले उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो गांव में भाईचारा खराब होगा। आपसी झगड़े होंगे। अब तक 40 प्रतिशत लोगों ने अपने कब्जे नहीं लिए हैं।
इसलिए जिस भी ग्रामीण की चकबंदी में त्रुटि हुई है, उसका समाधान किया जाए। इसके बाद ही चकबंदी को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।