फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निकाय मंत्री कमल गुप्ता को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता को मांग पत्र देते बाढ़डा क्षेत्र के ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा व हंसावास खुर्द के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी की अगुवाई में हिसार जाकर प्रदेश के नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता से मुलाकात की। मंत्री से बाढड़ा नगरपालिका का दर्जा वापस लेने की मांग की गई। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर गंभीरतापूर्वक अधिकारियों से सलाह कर आगामी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी की अगुवाई में पहुंचे दोनों गांवों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि लोगों की समस्याओं को देखते उचित कदम उठाया जाएगा। नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि दादरी जिला उनका दूसरा घर है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनभावनाओं के आधार पर ही दादरी को जिला व बाढड़ा को उपमंडल का दर्जा दिया था। मंत्री ने कहा कि वह सीएम को सारी स्थिति से अवगत करवाएंगे
प्रतिनिधिमंडल में एसएमसी अध्यक्ष धन सिंह, पूर्व बीडीसी कर्णसिंह हंसावास, पूर्व सरपंच विजय हंसावास, प्रताप श्योराण, संदीप सिंटी, बीर सिंह सभ्रवाल, मनोज, होशियार सिंह, अतर सिंह, मंजीत पहलवान, पूर्व सरपंच होशियार सिंह, नवीन श्योराण, बजरंग श्योराण, रमेश कुमार, करतार सिंह, मोहन सैनी, मांगेराम, कृष्ण कुमार, सुंदरपाल बाढड़ा, विकास, जगबीर, सुखबीर सिंह, संजय राणा, हरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, रवि, राहुल, मुख्तयार सिंह, जोतराम, छोटूराम, मोहनलाल, धन सिंह, दिलबाग सिंह, प्रवीण कुमार, भूप सिंह, मनोज, कृष्ण कुमार, महिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें