फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार दिव्यांगों का वैक्सीनेशन, एक दिन में 1497 को दी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को पहली बार दिव्यांगों के लिए मेगा वैक्सीनेशन सेशन लगाया गया। इसके तहत 20 केंद्रों पर सेशन लगाकर दिव्यांगों का वैक्सीनेशन किया गया। इन सेशन का 1497 ने लाभ उठाया और वैक्सीनेशन को लेकर दिव्यांग जोश से लबरेज नजर आए। दिव्यांगों को को-वैक्सीन और कोविशील्ड की डोज दी गई। जिला प्रशासन ने दिव्यांगों को घर से केंद्र तक छुड़वाने की व्यवस्था भी की।
विज्ञापन

डीसी राजेश जोगपाल ने दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाने के आदेश दिए थे। इसके चलते जिला वैक्सीनेशन टीम ने 20 जगहों पर सेशन लगाने की योजना बनाई। शुक्रवार को जिले के प्रत्येक क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए वैक्सीनेशन सेशन लगाए गए। शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वार्डों में जाकर दिव्यांगों का वैक्सीनेशन किया। शहर में निवासी दिव्यांग प्रमोद, रणधीर, अनिता और सोनू कुमारी ने बताया कि उन्हें वैक्सीनेशन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। केंद्र पर पहुंचने के डेढ़ घंटे बाद वे वैक्सीनेशन और ऑर्ब्जवेशन का समय पूरा कर घर जा रहे हैं।
सिविल अस्पताल में लगाए गए तीन सेशन
दिव्यांगजनों के लिए दादरी सिविल अस्पताल में तीन सेशन लगाए गए, जिनमें से एक सेशन 18 वर्ष से अधिक की उम्र के दिव्यांगों के लिए रहा, जबकि दो सेशन 45 वर्ष से अधिक की उम्र के दिव्यांगों के लिए लगाए गए। सिविल अस्पताल में 435 दिव्यांगों ने वैक्सीन लगवाई हैं। दिव्यांगों को वैक्सीनेसन केंद्र तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच मिनी एंबुलेंस का सहारा भी लिया। राहत की बात यह रही कि वैक्सीनेशन के बाद किसी भी दिव्यांग की तबीयत नहीं बिगड़ी।
विज्ञापन

इस केंद्र पर इतने दिव्यांगों ने लगवाई वैक्सीन
सिविल अस्पताल में 435, एमसीएच में 11, बौंदकलां में 35, अचीना में 40, इमलोटा में 50, रानीला में 30, सांवड़ में 126, झोझूकलां में 90, बलकरा में 60, संतोकपुरा में 66, मानकावास में 51, माई कलां में 10, गोपी में 110, बाढड़ा में 60, हड़ौदी में 101, कादमा में 150 और छपार में 72 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
894 को कोविशील्ड तो 603 को लगाई को-वैक्सीन शुक्रवार को 894 लोगों को कोविशील्ड और 603 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। तीन केंद्र ऐसे थे जहां दोनों प्रकार की वैक्सीन दिव्यांगों को लगाई गई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 244 लोगों को सिविल अस्पताल में को-वैक्सीन की डोज दी गई।
1.38 लाख लोग जिले में हो चुके कवर
जिले में अब तक एक लाख 38 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से एक लाख 16 हजार वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं जबकि 22 हजार से अधिक लोग दूसरी डोज भी ले चुके हैं। 5110 हेल्थ वर्करों को, 4136 फ्रंट लाइन वर्कर्स को और 60 वर्ष से अधिक के 63 हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
जिले में करीब पांच हजार दिव्यांगों को वैक्सीन लगनी है। शुक्रवार को मेगा सेशन लगाकर दिव्यांगों का वैक्सीनेशन किया। पहले दिन हमने 1497 को कवर किया और जल्द ही बचा हुआ लक्ष्य भी हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन

डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें