फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डी-सील कर मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित की अल्ट्रासाउंड मशीन

Sat, 14 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डी-सील करने के बाद मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित की गई डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। 10 दिन पहले पंचकूला से दादरी भेजी गई अल्ट्रासाउंड मशीन को जिला स्वास्थ्य विभाग ने डी-सील कर मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित करवा दिया है। अब सोमवार से यहां अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की योजना है। इसके बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि दादरी नागरिक अस्पताल में पिछले सात वर्षों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद पड़ी थी। इसके कारण जिला स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं के लिए निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से समझौता करना पड़ रहा था। नागरिक अस्पताल से मिली पर्ची दिखाने पर महिलाओं से अल्ट्रासाउंड की फीस नहीं ली जाती थी। यह खर्च स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहन किया जाता था। अब, इस लंबे समय से चल रही व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दादरी जिले को डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई थी, जिसे जिलास्तरीय कमेटी की निगरानी में डी-सील कर मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, विभागीय अधिकारियों की मानें तो सोमवार से जिलावासियों के लिए मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से समझौता भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें