फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स ने जताया रोष

Sat, 14 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 विधायक को ज्ञापन देते हुए मैकेनिकल वर्कर्स कर्मचारी। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। राजकीय पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने मांगों के लिए विधायक सुनील सांगवान को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने उनकी मांगों को विधानसभा सत्र में उठाने की अपील की। विधायक की ओर से उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
जिला प्रधान जयप्रकाश पूनिया ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम, दैनिक भोगी, पंचायत के अधीन व अन्य सोर्स कर्मचारियों को 2024 अधिनियम के तहत नौकरी सुरक्षा दी जाए। कर्मचारियों को 2020 से 2023 तक की एलटीसी दी जाए। केंद्र के समान सभी वेतन व भत्ते लागू किए जाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा, 2016 से बकाया एचआरए का भुगतान किया जाए। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर 30 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए। यूनियन नेता ने कहा कि मेडिकल कैशलेस की सुविधा पूर्ण रूप से लागू की जाएं। इसमें आश्रितों को जोड़ा जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला सचिव राजेंद्र सांगवान, केंद्रीय कमेटी सदस्य चांदराम, जिला कैशियर नित्यानंद, दादरी ब्रांच प्रधान सुरेंद्र सागवान, सचिव कर्मवीर सांगवान, सुमित कादयान, पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें