फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वार्ड 9 में 25 लाख की लागत से दो गलियों का होगा पुनर्निर्माण, पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने को डाली जाएगी पाइपलाइन

Wed, 10 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के वार्ड 9 में जर्जर गली, जिसका पुनर्निर्माण होगा।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी शहर के वार्ड 9 में 15 साल पुरानी दो जर्जर गलियों का पुनर्निर्माण करवाने के लिए नगर परिषद की ओर से 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा वार्ड में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए करीब 350 फीट लंबी पाइपलाइन बिछाने की योजना भी तैयार की गई है। वार्ड में गलियों का निर्माण होने और पेयजल लाइनें बिछने के बाद करीब दो हजार लोगों को राहत मिलेगी। वार्ड पार्षद का कहना है कि गलियाें का पुनर्निर्माण करवाने के लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी और पेयजल लाइन बिछवाने का काम भी जल्दी शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी शहर के वार्ड-9 स्थित दो गलियों की हालात पिछले लंबे समय से काफी जर्जर बनी हुई है। गलियों में बने गड्ढे स्थानीय लोगों व राहगीरों के लिए हादसों का सबब बने हुए हैं। इसके अलावा झज्जर घाटी चौक से सोमवारी माता मंदिर तक पेयजल लाइन कई जगहों से लीकेज हो रही थी। इसके कारण क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही थी। वार्डवासी समस्या के स्थायी समाधान के लिए कई बार नगर परिषद अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके थे।
वार्ड के पार्षद विनोद सिंहमार ने नगर परिषद हाउस की बैठक में इन मांगों को गंभीरता से उठाया। जिसके बाद बजट का प्रावधान करवाया गया। अब वार्ड में रारायण पाना से लाधान पाना तक सहित दो गलियों के पुनर्निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर निविदा प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 350 फीट लंबी पाइपलाइन बिछवाने के लिए भी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


15 साल पुरानी हैं दोनों गलियां
वार्ड 9 में पुनर्निर्माण होने वाली गलियां 15 साल पहले बनाई गई थी। वर्तमान समय में दोनों गलियों की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। गलियों में बने गड्ढे वाहन चालकों व राहगीरों के लिए हादसों का सबब बने हुए हैं।

100 घरों में पहुंचेगा पर्याप्त पेयजल
पिछले लंबे से वार्ड में लीकेज पेयजल लाइन की गंभीर समस्या बनी हुई है। लीकेज के कारण घरों तक पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे वार्ड की महिलाओं को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ता है। कॉलाेनी में नई पाइप लाइन बिछाने के बाद 100 से अधिक घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई हो सकेगी।
वर्जन :
वार्ड 9 की दो गलियों के पुनर्निर्माण के लिए नगर परिषद ने करीब 25 लाख रुपये का बजट पास किया है। दो सड़कों का पुनर्निर्माण करने के लिए अगले सप्ताह निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद कार्य आदेश जारी कर दिए जाएंगे। -बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें