फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: तेज रफ्तार कार ने जीजा-साले को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर ही मौत, कार भी पलटी

Sun, 18 Jun 2023 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

बाढड़ा निवासी लक्ष्मण और संजय पेशे से श्रमिक थे। रविवार सुबह वे लोहारू रोड स्थित एक साइट पर काम देखने गए थे। वहां से सुबह करीब पौने आठ बजे वे दोनों वापस घर आने के लिए पैदल ही निकले थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में बाढड़ा-लोहारू रोड पर रविवार सुबह आई-20 ने सड़क से गुजर रहे जीजा-साला को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाढड़ा निवासी लक्ष्मण (55) और संजय (45) के रूप में हुई है। लक्ष्मण रिश्ते में संजय का जीजा था। टक्कर के बाद आई-20 भी पलट गई और चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाढड़ा निवासी लक्ष्मण और संजय पेशे से श्रमिक थे। रविवार सुबह वे लोहारू रोड स्थित एक साइट पर काम देखने गए थे। वहां से सुबह करीब पौने आठ बजे वे दोनों वापस घर आने के लिए पैदल ही निकले थे। जब वे बाढड़ा नहर पुल के पास पहुंचे तो लोहारू की तरफ से आ रही आई-20 ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही लक्ष्मण और संजय उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में लगी चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक रफ्तार अधिक होने के कारण कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद लोगों ने चालक को काबू कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर थाने ले गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


नशे में था आरोपी चालक
मृतक के परिजनों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। उनके वहां पहुंचने से पहले ही लक्ष्मण और संजय दम तोड़ चुके थे। मृतकों के परिजनों ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी चालक नशे में था। यही कारण रहा कि उसने पहले दोनों को टक्कर मारी और फिर वाहन भी पलटा दिया। 

लक्ष्मण के सात और संजय के हैं चार बच्चे
लक्ष्मण और संजय मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक लक्ष्मण के सात बच्चे हैं जिनमें 5 लड़के और 2 लड़कियां हैं। इसी प्रकार उसके साले संजय के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें