फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रेस्ट हाउस का गेट खुलवाने के लिए दुकानदारों ने जताया रोष

Sun, 18 Jun 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रेलवे रोड पर मेन गेट खुलवाने के लिए एकत्रित लोग और मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजदीप सिंह।
विज्ञापन
चरखी दादरी। रेस्ट हाउस के पीछे गेट खुलवाने के लिए रेलवे रोड व पुरानी सब्जी मंडी के दुकानदारों ने रोष प्रकट किया। लोगों ने मौके पर पूर्व विधायक राजदीप फौगाट को बुलाकर गेट खुलवाने की गुहार लगाई। राजदीप फौगाट ने मंगलवार तक प्रशासन से बातचीत कर गेट खुलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जयभगवान मस्ताना ने बताया कि यह रास्ता रेलवे रोड और पुरानी सब्जी मंडी को जोड़ता है। इसके बंद होने से दोपहिया वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर गुजरना पड़ता है। इसकी वजह से बाजारों में भीड़ और जाम की स्थिति पैदा होती है। प्रशासन द्वारा रेस्ट हाउस के पीछे गेट लगाकर रास्ते को बंद करना उचित नहीं है इससे नगर के आमजन को परेशानी हो रही है। जयभगवान मस्ताना ने पूर्व विधायक को बताया कि वे गेट खुलवाने के लिए प्रशासन से कई बार मांग कर चुके है किंतु प्रशासन कोई सुध नहीं लेता है। इस अवसर पर लक्ष्मण, राजल, बलवंत, नफे, विक्की, अरुण, राजू, बंटी, पिन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें