फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंत्री की वादाखिलाफी पर दो घंटे के प्रदर्शन का एलान

Tue, 11 Aug 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने बिजली बोर्ड कर्मचारियों का समर्थन किया और अपनी मांगों के आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सांझा मोर्चा की वर्चुअल बैठक में रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों, सरकार की अनदेखी और परिवहन मंत्री की कथित वादा खिलाफी पर रोष जताया गया। सांझा मोर्चा के नेता जयवीर घणघस, जगदीप लाठर, बलदेव सिंह, दिनेश सिंह, नीरज शर्मा, अशोक कुमार व श्रीभगवान ने बैठक में सरकारी नीतियों की निंदा की।
मोर्चा के नेता जयवीर घणघस ने कहा कि 25 जुलाई को अंबाला छावनी में परिवहन मंत्री के आवास तक न्याय मार्च निकालकर घेराव किया गया था। इस दौरान परिवहन मंत्री ने मोर्चे का ज्ञापन स्वयं प्राप्त करते हुए 15 दिन के भीतर सांझा मोर्चा के साथ बैठक कर कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन बीतने के बावजूद बैठक के संबंध में सरकार एवं परिवहन मंत्री की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई जिससे कर्मचारियों में रोष है।
सांझा मोर्चा के सदस्य सुधीर अहलावत ने कहा कि बिजली कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली, जोखिम भत्ता, निजीकरण बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, स्थायी तबादला नीति लागू करने सहित अन्य मांगों के लिए हड़ताल करने जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें