फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: दो बड़े भाइयों ने की छोटे भाई की हत्या, तीनों के बीच हुआ था विवाद, लाठी-डंडो से पीटकर मारा

Wed, 15 Mar 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी के शीशवाला निवासी कर्मबीर, जोगेंद्र व सुरेंद्र तीन भाई थे। इनमें कर्मबीर सबसे बड़ा, जोगेंद्र मंझला और सुरेंद्र सबसे छोटा था। मंगलवार शाम उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद में कर्मबीर और जोगेंद्र ने सुरेंद्र की लाठियों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
murder demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में शीशवाला में मंगलवार शाम तीन भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में गंभीर रूप से घायल हुए सबसे छोटे भाई सुरेंद्र ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक का चाचा तेजसिंह घायल हो गया और उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने देर रात ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने कब्जे में लिया शव, आज सिविल अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
जानकारी के अनुसार शीशवाला निवासी कर्मबीर, जोगेंद्र व सुरेंद्र तीन भाई थे। इनमें कर्मबीर सबसे बड़ा, जोगेंद्र मंझला और सुरेंद्र सबसे छोटा था। मंगलवार शाम उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद में कर्मबीर और जोगेंद्र ने सुरेंद्र की लाठियों से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सुरेंद्र अविवाहित था। वहीं, सदर थाना पुलिस हत्याकांड के कारणों की जांच में जुट गई है। बुधवार दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें