फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशे में धुत दो युवकाें ने गाड़ी खड़ी कर जाम किया रोड, गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के रोहतक चौक पर शुक्रवार रात नशे में धुत दो युवकों ने गाड़ी को रोड के बीच खड़ी कर जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम शहर में गश्त कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि रोहतक चौक पर एक वैगनार गाड़ी खड़ी हुई है, इसके कारण रोड जाम हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी सवार दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम खानपुर खुर्द निवासी श्रीभगवान व गांधीनगर निवासी राजबीर बताया।
दोनों के मुंह से शराब की बू आने पर पुलिस उन्हें सिविल अस्पताल ले गई और उनका मेडिकल चेकअप कराया। इसमें दोनों के शराब पीने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्ज कर लिया और थाने ले गई। वहां उनके खिलाफ शराब पीकर गाड़ी रोड के बीच में खड़ी कर जाम करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें