फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शराब ठेका सेल्समैन पर गोली चलाने के दो आरोपी काबू, एक निकला नाबालिग

Fri, 24 May 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। कस्बा स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है और उसे कोर्ट के आदेश पर फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है। इससे पहले पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान भिवानी निवासी मुकुल उर्फ जादू के रूप में हुई है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेल्समैन विजय कुमार नरेश ठेकेदार के शराब ठेके पर कार्यरत है और 22 मई की दोपहर वो ठेका पर मौजूद था। उसी दौरान करीब 1:46 बजे दो अज्ञात बाइक सवार युवक वहां आए। उनमें से एक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरा शराब ठेके के मेन गेट पर आया। वहां आकर उसने अचानक पिस्तौल निकाली और सेल्समैन की तरफ तान दी।
आरोपी ने दो बार विजय को मारने की नीयत से फायरिंग की, लेकिन दोनों बार गोली चलने की बजाय कारतूस गिर गए। इसके बाद आरोपी कारतूस उठाकर वहां से फरार हो गए। वहीं, सेल्समैन की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में शस्त्र अधिनियम व हत्या के प्रयास संबंधी केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को बौंदकलां थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह की टीम ने एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया और गहनता से पूछताछ की। इसके बाद जांच इकाई ने उसे जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया और अदालत के आदेशानुसार उसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज गया। वहीं, सीआईए स्टाफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक जगजीत सिंह की टीम ने दूसरे आरोपी मुकुल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें