फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महेन्द्रगढ़ चौक पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक समेत दो घायल

Fri, 06 Nov 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक के समीप लाकड़ा पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कंप्यूटर शिक्षक और उसका साथी घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से शिक्षक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शहर के सुभाष चौक स्थित शेखावाली गली निवासी हरीश ने बताया कि वह गांव घसौला में कंप्यूटर शिक्षक के पद पर कार्यरत है। दो नवंबर को वह अपने साथी धर्मेंद्र निवासी ढिकाड़ा रोड के साथ बाइक पर गांव घसौला से चरखी दादरी आ रहा था। महेंद्रगढ़ चौक पर लाकड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों को चोटें आईं।

घायलों को निजी वाहन की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने हरीश की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, धर्मेंद्र का भी उपचार किया गया। हरीश ने चार नवंबर को पीजीआई रोहतक में पुलिस को शिकायत देकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने अस्पताल से दोनों घायलों की एमएलआर प्राप्त की। इसके बाद हरीश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें