फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भाकियू ने ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं करने पर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
किसान भवन में जानकारी देते भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। क्षेत्र के किसानों ने वीरवार को बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। किसान ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन शीघ्र जारी करने की मांग कर रहे थे। किसानों के विरोध के बाद एसडीओ ने पांच दिनों में सभी किसानों को कनेक्शन जारी करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं करने पर बिजली निगम की कार्य प्रणाली पर रोष जताया। बैठक में भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि करीब 35 गांवों में 54 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं हो सके हैं। निगम ने खेतों में बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर, खंभे और नई लाइनें लगा रखी हैं। रबी सीजन में फसलों में सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलना उनकी परेशानी बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए निगम में लाखों रुपये जमा करवा रखे हैं। बिजली आपूर्ति के लिए लाइनें बिछाने, खंभे लगाने और ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य भी पूरा किया जा चुका है, इसके बावजूद कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली निगम अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिलने से किसानों को सिंचाई संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रबी फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका भी सता रही है।

हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि जब किसानों ने निगम की सभी निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं और बिजली निगम आपूर्ति के लिए आवश्यक ढांचा भी तैयार कर चुका है तो फिर कनेक्शन जारी करने में देरी का कोई औचित्य नहीं है। बैठक के बाद किसानों ने निगम के एसडीओ कार्यालय जाकर रोष जताया। किसानों के विरोध के बाद एसडीओ ने पांच दिनों में सभी किसानों को कनेक्शन जारी करने का भरोसा दिया है।

इस अवसर पर राम अवतार लाड, राधेश्याम शर्मा, सतबीर सिंह बाढड़ा, रणधीर हुई, कमल सिंह हड़ौदी, अंतर सिंह बाढड़ा, जगत सिंह बाढड़ा, पूर्व सरपंच गिरधारी और धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें