चरखी दादरी के निजी अस्पताल में कार्यरत भागेश्वरी निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठी अचीना निवासी महिला भी घायल हो गई। महिला सिविल अस्पताल में वार्ड सर्वेंट है। दादरी सदर थाना पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में भागेश्वरी निवासी दिनेश ने बताया कि उका बेटा पंकज (23) एक निजी अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू वर्कर के तौर पर कार्यरत करता था। मंगलवार शाम वो घर से ड्यूटी पर आने के लिए बाइक लेकर निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि पंकज की बाइक को लोहरवाड़ा के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई है और शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है।
मृतक के पिता ने दिनेश ने बताया कि इसके बाद परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल आने पर पता चला कि उसके बेटे की बाइक के पीछे अचीना निवासी पिंकी भी बैठी थी जो घायल है। पिंकी से बातचीत करने पर पंकज के परिजनों को पता चला कि वो सिविल अस्पताल में कार्यरत है और ड्यूटी पर आने के लिए उसने अचीना अड्डा से पंकज से लिफ्ट ली थी। जब वो लोहरवाडा अड्डे पर पहुंचे तो एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।