दादरी से बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रशासन की ओर से दो लाइनें बिछाकर सीसीआई में पानी छोड़ा जा रहा था। लेकिन गांधीनगर के लोगों द्वारा पिछले दो दिनों से इन लाइनों को बंद करने की मांग उठाई जा रही है। इसके कारण शहर से बारिश के पानी की निकासी का काम भी प्रभावित हो रहा है।
चरखी दादरी में जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारियों एवं दुकानदारों ने शहर के रोहतक चौक पर जाम लगा दिया। मंगलवार को 11:15 बजे जाम लगाकर व्यापारी धरने पर बैठ गए। दुकानदारों ने रोहतक रोड पर अवरुद्ध डालकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों एवं दुकानदारों की मांग जल्द नहीं हुआ समाधान तो करेंगे बाजार बंद
शहर से बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रशासन की ओर से दो लाइनें बिछाकर सीसीआई में पानी छोड़ा जा रहा था। लेकिन गांधीनगर के लोगों द्वारा पिछले दो दिनों से इन लाइनों को बंद करने की मांग उठाई जा रही है। इसके कारण शहर से बारिश के पानी की निकासी का काम भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही रविवार को हुई 61 एमएम बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजारों में जलभराव के कारण अधिकांश दुकानें बंद पड़ी हैं। जाम लगाकर धरने पर बैठे व्यापारियों ने जमकर नगर परिषद, प्रशासन एवं सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष जताया।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जयभगवान मस्तान ने कहा कि व्यापारियों को प्रतिष्ठान बंद होने से भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासन धीमी गति से काम कर रहा है। शहर के मुख्य बाजारों की करीब एक हजार दुकानों के सामने भारी जलभराव के कारण बंद पड़ी हैं। प्रशासन की लचर व्यवस्थाओं के कारण व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। 12:30 बजे तक प्रशासन की ओर से कोई भी नहीं पहुंचा था।