फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: ट्राला चालक ने तोड़ा पुलिस का नाका, आरटीए के वाहन को टक्कर मारकर 10 फुट तक घसीटा

Fri, 09 Dec 2022 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

ट्राला चालक ने पुलिस नाका को देखकर गति और बढ़ा दी और नाका तोड़ने हुए कलानौर की तरफ बढ़ गया। इसके बाद भी आरटीए टीम उसके पीछे लगी रही। रोहतक के कलानौर के समीप पहुंचने पर आरटीए टीम ने जब ट्राला से साइड लेने का प्रयास किया तो उसने टीम के वाहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आरटीए टीम का क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में एक ट्राला चालक ने आरटीए टीम के पीछे लगने पर पहले बौंदकलां के समीप पुलिस नाका तोड़ा और फिर कलानौर के समीप आरटीए के वाहन को टक्कर मार दी। ट्राला चालक ने आरटीए की गाड़ी करीब 10 फुट तक घसीटी।

विज्ञापन


बौंदकलां थाना पुलिस ने एसआई प्रेम सिंह की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एसआई प्रेम सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे टीम रोड साइड चेकिंग पर थी। उसी दौरान दादरी की तरफ से रोहतक जा रहे एक ट्राले को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इसके बाद आरटीए टीम ने उसका अपने वाहन से पीछा शुरू किया और डायल 112 पर कॉल कर बौंदकलां थाने के सामने नाका लगवा दिया।

आरोप है कि ट्राला चालक ने पुलिस नाका को देखकर गति और बढ़ा दी और नाका तोड़ने हुए कलानौर की तरफ बढ़ गया। इसके बाद भी आरटीए टीम उसके पीछे लगी रही। रोहतक के कलानौर के समीप पहुंचने पर आरटीए टीम ने जब ट्राला से साइड लेने का प्रयास किया तो उसने टीम के वाहन को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं वो वाहन को घसीटता हुए 10 फुट दूर तक ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें