फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिविर में गणित व विज्ञान विषय के शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो 30 बौंदकलां राजकीय स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते डीपीसी जलधीर सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बौंदकलां। समग्र शिक्षा के तत्वाधान में बौंद ब्लॉक के गणित व विज्ञान विषय के टीजीटी एवं पीजीटी का प्रशिक्षण शिविर बौंदकलां राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। वीरवार को जिला परियोजना समन्वयक जलधीर सिंह कलकल ने प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल शास्त्री एवं शिविर के नोडल अधिकारी देवेंद्र महेंद्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। जिला परियोजना समन्वयक ने जानकारी देते हुए बताया कि समसा के तहत यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें बौंद ब्लॉक के 2 बैच प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें गणित व विज्ञान विषय के टीजीटी एवं पीजीटी शामिल किए गए हैं। गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों को इन विषयों से संबंधित मॉडल एवं चार्ट बनाने संबंधित जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने शिविर के नोडल अधिकारी देवेंद्र महेंद्रा को शिविर के सुचारू संचालन के लिए धन्यवाद दिया व प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों एवं गतिविधियों पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने गणित व विज्ञान विषय के शिक्षकों को अपनी विषयों को रोचक तरीके से पढ़ाने पर जोर देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें