फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अटेला नया अखाड़े में कुश्ती नर्सरी के लिए ट्रायल, 30 खिलाड़ियों का चयन

Thu, 30 Apr 2026 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। गांव अटेला नया स्थित बाबा मंढालिया अखाड़ा में वीरवार को कुश्ती नर्सरी के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रभर से आए बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 30 खिलाड़ियों को नर्सरी के लिए चुना गया जिनमें 9 लड़कियां और 16 लड़के शामिल हैं। इसके अलावा एक लड़की और चार लड़कों को अतिरिक्त सूची में रखा गया है ताकि भविष्य में जरूरत के अनुसार उन्हें भी मौका दिया जा सके।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह से पॉइंट कुश्ती के आधार पर किया गया। इसमें पहलवानों की तकनीक, फिटनेस, फुर्ती और मुकाबले के दौरान प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अंक दिए गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नर्सरी के लिए चयनित किया गया, जिससे उन्हें आगे पेशेवर प्रशिक्षण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा संचालकों ने बताया कि इस नर्सरी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को सही दिशा देना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर कोच रिंकू, अखाड़ा संचालक कृष्ण सरपंच, मंदीप बिलावल, प्रविंद्र अटेला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉक्टर कृष्ण आदमपुर, दीनदयाल बलाली, रविंद्र बिरही, कृष्ण बरसाना, कृष्ण बिरही, जोगेंद्र अटेला और सुनील अटेला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें