Train stop the patuvas station
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रेवाड़ी से गंगानगर जाने वाली रेलगाड़ी का ठहराव अब गांव पातुवास महराणा के रेलवे स्टेशन पर भी होगा। रेलवे विभाग ने इस संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया है। इसके मुताबिक शनिवार को पातुवास महराणा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव भी किया गया। इसकी पुष्टि स्टेशन अधीक्षक सत्यवान लांबा ने की है। वहीं, पहले ट्रेन का ठहराव न होने से यात्रियों को चरखी दादरी रेलवे स्टेशन आना पड़ता था।
रेलवे विभाग के इस फैसले का महराणा के ग्रामीणों ने स्वागत किया है। बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमबीर महराणा ने बताया कि इससे पहले इस रेलगाड़ी का स्टेशन पर ठहराव नहीं होता था। इसके चलते यात्रियों को गंगानगर या रेवाड़ी जाने के लिए पहले दादरी रेलवे स्टेशन पर आना-जाना पड़ता था। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ उन्हें शारीरिक परेशानियां भी झेलनी पड़ती थीं। रेलगाड़ी के ठहराव के लिए सांसद धर्मबीर से मुलाकात की गई थी, उनके सामने इस समस्या के हल की मांग उठाई गई थी। सांसद ने जल्द से जल्द इस मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया था जिसके बाद उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर रेलगाड़ी का पातुवास महराणा में ठहराव करने की मांग की थी। ग्रामीणों ने सांसद और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।