फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज नौ जगहों पर रोड जाम करेंगे किसान, प्रशासन अलर्ट- 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
चरखी दादरी में नाके पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आज जिले में नौ जगहों पर जाम लगाएंगे। चक्का जाम को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों और खापों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी शुक्रवार को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। करीब 400 पुलिसकर्मियों की चक्का जाम के मद्देनजर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

किसान आज दोपहर 12 से तीन बजे नेशनल और स्टेट हाइवे को जाम रखेंगे। इसके लिए किसान संगठनों और जिले की प्रमुख खापों ने गांवों में जनसंपर्क अभियान भी चलाया। किसानों ने चक्का जाम के लिए जिले में नौ जगह चयनित कर ली हैं। इन जगहों का चयन इस तरह से किया गया है कि तीन घंटे के दौरान कोई भी भारी वाहन चालक जिले की सीमाओं से बाहर नहीं निकल सकेगा। अप्रोच सड़कों से होकर अगर कोई एक जगह पर किसानों को पार कर देता है, तो वह दूसरी जगह पर फंस जाएगा। वहीं, पुलिस ने भी वाहन चालकों से तीन घंटे के लिए आवाजाही न करने की अपील की है। एसपी विनोद कुमार ने पुलिस अधिकारियों समेत रिजर्व कंपनियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए है। पुलिस विभाग का स्पष्ट कहना है कि कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
इन मुख्यमार्गों पर बैठेंगे किसान
दादरी शहर में रावलधी चौक पर किसान बैठेंगे, जिससे रोहतक, दिल्ली, भिवानी और बाढड़ा की तरफ आवागमन नहीं हो पाएगा। समसपुर टी-प्वाइंट, महेंद्रगढ़ चुंगी और लोहारू चौक पर किसान रोड जाम करेंगे। इसके अलावा दादरी महेंद्रगढ़ रोड पर आदमपुर के समीप, अटेला, बाढड़ा में क्रांतिकारी चौक, इमलोटा और मोरवाला में किसान सड़कों पर बैठेंगे। सभी मुख्यमार्गों को किसान जाम करेंगे और इसके चलते रूट डायवर्ट का विकल्प भी प्रशासन के पास नहीं है।
विज्ञापन

100 पुलिसकर्मी संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने डीएसपी जोगेंद्र सिंह, बली सिंह, रामसिंह बिश्नोई व अनिल कुमार के अलावा सभी थाना और चौकी प्रभारियों की ड्यूटियां लगा दी हैं। 100 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के तैनात किया गया है। टीम वाहन चालकों तीन घंटे की समयावधि में किसानों की तरफ जाने से भी रोकेगी।
ये रहेंगे सुरक्षा के इंतजामात
दादरी और बाढड़ा में दो कंपनियां तैनात रहेंगी। दोनों कंपनियों में 100-100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बौंदकलां, दादरी सदर और झोझूकलां क्षेत्र के तीन तीन रिजर्व कंपनियां तैनात रहेंगी। एक कंपनी में 30 जवान हैं। इसके अलावा सभी जामस्थलों पर भी पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। पुलिस अधीक्षक ने सुपरवाइजर भी नियुक्त कर दिए हैं।
क्रशर संचालकों को जारी किए निर्देश
प्रशासन ने शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए क्रशर संचालकों के लिए भी गाइडलाइन जारी की है। इसमें रोड जाम की स्थिति को देखते हुए तीन घंटे की समयावधि में भारी वाहनों का आवागमन बंद रखने के निर्देश दिए गए है।
चक्का जाम की तैयारियां पूरी हैं। संयुक्त किसान मोर्चा आगे भी जो निर्देश देगा, उनका हम पालन करेंगे। किसान शांतिपूर्वक अपना आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की ज्यादती अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बलवंत नंबरदार, फौगाट खाप-19 प्रधान
चक्का जाम पूर्णतया सफल होगा। इसके लिए हमने गांवों में जनसंपर्क अभियान भी चलाया है। सभी जगहों पर काफी तादाद में किसान पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने का काम करेंगे।
नरसिंह डीपीई सचिव, सांगवान खाप-40
किसानों के चक्का जाम को देखते हुए पुलिस अधिकारियों और टीमों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन करना सबका लोकतांत्रित अधिकार है, लेकिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विनोद कुमार, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें