फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में छह फरवरी को दस जगहों पर चक्का जाम करेंगे किसान

विज्ञापन
कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी प्रदीप जैलदार। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
कितलाना टोल प्लाजा पर दादरी और भिवानी के किसानों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान खाप, किसान संगठनों, सामाजिक और कर्मचारी संगठनों की बैठक भी हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर 6 फरवरी को 12 से 3 बजे तक सभी राष्ट्रीय और स्टेट हाइवे जाम किये जाएंगे। भिवानी में 14 और दादरी जिले में 10 जगह चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार और किसान नेताओं ने कहा कि जाम लगाने के दौरान एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। अगर कोई बीमार प्राइवेट साधन से जा रहा होगा, तो उसे भी रास्ता दिया जाएगा। गुरुग्राम से पूर्व पार्षद व समाजसेवी प्रदीप जैलदार और सार्वदेशिक सभा के संयोजक स्वामी नित्यानंद ने कितलाना टोल पर धरने को समर्थन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े घरानों को लाभ पहुंचाकर गरीब और मध्यम वर्ग को दिवालियेपन की ओर धकेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की तीनों कानून रद्द करने, एमएसपी की गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और बेकसूर किसानों को रिहा करने के साथ कर्जा माफी घोषणा की मांगें पूरा नहीं करती, तब तक संघर्ष की इस लौ को मंद नहीं पड़ने देना है।
विज्ञापन

कितलाना टोल पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने के 42वें दिन नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, बिजेंद्र बेरला, दिलबाग ढुल, गिरवर सिंह राठौर, जागेराम सरपंच, राजसिंह, रत्तन जिंदल, राजबीर शास्त्री, राकेश आर्य ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उनके साथ गंगाराम श्योराण,राजू मान, रणधीर घिकाड़ा, बलबीर बजाड़, कमल प्रधान, रणधीर कुंगड़, राजकुमार हड़ौदी, रोहताश पहलवान, करतार ग्रेवाल, सज्जन कुमार सिंगला, सत्यवान बलियाली, राजेश कुंगड़, बलबीर ठाकन और दयानंद पूनियां मौजूद थे।
विज्ञापन

- दादरी जिले में यहां लगाए जाएंगे जाम
दादरी जिले में दादरी के महेंद्रगढ़ और लोहारू चौक, बाढड़ा, अटेला, रावलधी चौराहा, समसपुर मोड़, मोरवाला, इमलोटा और आदमपुर दाढ़ी में चक्का जाम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें