फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आरटीई के तहत 10 विद्यालयों ने दर्शाईं सीटें, 16 को दिया 18 जून तक का मौका

Fri, 06 Jun 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। निजी स्कूलों को पोर्टल पर आरटीई एक्ट के तहत 25 फीसदी सीटें दर्शाने के लिए विभाग की ओर से 18 जून तक का समय दिया गया है। जिले के 26 निजी स्कूलों को विभाग की ओर से सूचनापत्र जारी किया गया था। अब तक 26 में से 10 ने मौके का फायदा उठाकर सीटें दर्शाई हैं। शेष स्कूलों को 18 जून कर सीटों की संख्या दर्शानी होगी।
जिले में 174 निजी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से अप्रैल से निजी स्कूलों को सीटें दर्शाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभाग की ओर से कार्रवाई की बात करने पर भी निजी स्कूल कछुआ चाल चलकर सीटें दर्शा रहे हैं। मई में सीटें न दर्शाने वाले स्कूलों की संख्या 26 थी।
विज्ञापन

अब विभाग ने जांच की तो 10 स्कूलों की सीटें दर्शाई मिलीं जबकि 16 स्कूल अभी शेष हैं। इनको विभाग की ओर से 18 जून तक सीटें दर्शाने का मौका दिया गया है। इसके बाद विभाग की ओर से फिर से जांच की जाएगी और सीटें न दर्शाने वाले स्कूलों के खिलाफ अगला एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

174 में से 158 स्कूलों ने पोर्टल पर सीटें दर्शाकर विभाग के नियमों का पालन किया है। 16 स्कूल अब भी विभागीय कार्रवाई के घेरे में हैं। अगर ये सीटें नहीं दर्शाते हैं तो इस बार विभाग एक्शन ले सकता है। जिला मुख्यालय की ओर से सभी स्कूलों को इस बारे में जानकारी दी गई है। 18 जून तक सीटों की संख्या प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें