फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जलभराव से निजात के लिए 220 एकड़ में लगे सफेदा

Sat, 07 Nov 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोपित सफेदा के पौधों की सिंचाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेतों में जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए वन विभाग ने एक नई पहल की है। विभाग ने जिले में 220 एकड़ भूमि पर तेलंगाना से लाए गए क्लोन तकनीक से तैयार सफेदा के पौधे लगाए हैं। इस योजना का लक्ष्य कुल 362 एकड़ में सफेदा लगाना है। यह प्रयास किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ जलभराव की गंभीर समस्या से भी राहत देगा।
विज्ञापन

जिले के करीब 15 से अधिक गांवों में हर साल मानसून ऋतु में जलभराव होता है। इससे खरीफ की फसल खराब होती है और रबी की फसल की बोआई में भी संकट आता है। बौंदकलां, नीमड़ी, मालकोष, जयश्री, झींझर, अचीना, मोरवाला, बिगोवा, भागवी, सरूपगढ़, सातौर, समसपुर, खातीवास, चरखी, पांडवान, छपार, रासीवास, फतेहगढ़ और साहुवास जैसे गांवों में यह समस्या अधिक है। वन विभाग ने तेलंगाना से लाई गई सफेदा की पी-23 किस्म के पौधे लगाए हैं। यह किस्म अधिक जल सोखने की क्षमता के लिए जानी जाती है।
योजना का क्रियान्वयन
वन विभाग ने जलभराव वाले भागों में खेत के बीचो-बीच मुंडेर बनाकर सफेदे लगाए हैं। 75 हेक्टेयर में ऐसे मुंडेर बनाकर पौधे लगाए गए हैं। वहीं, 70 हेक्टेयर में कम जलभराव वाले भागों में सफेदा लगाया जाना है। सफेदा की पी-23 किस्म की जड़ें अधिक दूरी तक नहीं फैलती हैं। इससे किसान सफेदा के पेड़ों के बीच खाली जगह में अनाज की फसल भी उगा सकेंगे। स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खेतों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को दोहरा लाभ
इस योजना के तहत पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी वन विभाग की रहेगी। दो साल बाद सफेदा के तैयार पेड़ किसानों को सौंप दिए जाएंगे। इन पेड़ों से होने वाली आमदनी सीधे किसानों को मिलेगी। इससे किसानों को एक ओर जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। खेतों में पानी जमा रहने से फसलों की पैदावार प्रभावित होती है और आर्थिक नुकसान होता है।
जलभराव की चुनौती
जलभराव की वजह से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। खरीफ की फसलें अक्सर बर्बाद हो जाती हैं। अगली रबी की फसल की बोआई भी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में जल सोखने वाले सफेदा के पौधे किसानों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। यह पहल खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी में सहायता करेगी। साथ ही, किसानों के लिए आय के नए स्रोत भी तैयार करेगी।

सरकार की योजना के तहत किसान की आय को बढ़ावा व फसल को नुकसान होने से बचाना है। किसान इस स्कीम का फायदा उठाएं। सफेदा की खेती के साथ किसान अनाज की पैदावार भी ले सकते हैं। विभाग किसान की हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन

-हेमंत कुमार, वनराजिक अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें