फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवती समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार और रविवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, एक संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नए तीनों संक्रमित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें ट्रैस करते हुए आइसोलेट कर दिया है। शनिवार और रविवार को चार पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने की है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि तीन नए केस आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 218 हो गई है। इनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है जबकि 139 ठीक हो चुके हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में अब 78 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को शहर की एमसी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती को आइसोलेट कर दिया गया है।
चंचल तोमर ने बताया कि दूसरी पुराना बस स्टैंड क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव आई है। शनिवार को संक्रमित मिले दोनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री अब तक सामने नहीं आई है। वहीं, रविवार को भी दो कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि घिकाड़ा रोड निवासी 55 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, एलआईसी वाली गली निवासी एक संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट भी रविवार को पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि तीनों नए संक्रमितों में से एक का टेस्ट रैपिड किट से किया गया था जिसकी कुछ देर बाद ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

- तीन दिनों में रैपिड किट से लिए 850 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले तीन दिनों में रैपिड किट से 850 कोरोना टेस्ट किए हैं। इसके लिए 16 टीमें बनाई गई थीं। 13, 14 और 15 अगस्त को सैंपल लेने का विशेष अभियान चलाया गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आदेशों पर ही रेपिड किट से 850 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि जिले में कितने लोग ऐसे हैं जो कोरोना संक्रमित थे और पता लगे बिना ही ठीक हो चुके हैं।
- जिले में कोरोना टेस्ट के लिए विभाग ने लिए 9147 सैंपल
जिले में रविवार तक 9147 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 8804 की रिपोर्ट निगेटिव और 218 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1605 लोग क्वारंटाइन का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1886 होम क्वारंटीन हैं। कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 11 और क्वारंटीन सेंटरों में छह लोग भर्ती हैं। 125 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को चार रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और इनमें तीन नए केस हैं। जिले में अब तक 139 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 78 एक्टिव केस है।
चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें