सिंचाई विभाग ने शुरू किया काम
जोहड़ में सर्च अभियान में बाधा बन रहे पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग ने काम शुरू कर दिया है। विभाग के जेई योगेश सहरावत ने बताया कि जोहड़ से करीब तीन किलोमीटर दूर पंचायती जोहड़ में पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डल चुकी है और 40 व 50 एचपी की दो मोटरें लग चुकी हैं। बिजली का ट्रांसफार्मर रखते ही मोटरों से पानी निकासी शुरू हो जाएगी। अभियान के दौरान बिजली निगम के जेई सोनू भी मौजूद रहे।
यह था मामला
पुलिस को 13 जनवरी को सूचना मिली थी कि गांव छपार में करीब 150 वर्ष पुरानी एक हवेली को तोड़ने के दौरान तीन ग्रेनेड मिले हैं। साथ ही सूचना मिली कि इनमें से दो ग्रेनेड को गांव में स्थित एक जोहड़ में तथा एक ग्रेनेड को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अगले ही दिन 14 जनवरी को पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ता, गोताखोर व डॉग स्क्वायड के साथ संबंधित जगहों पर सर्च अभियान चलाया। वहीं, गांव छपार के पूर्व सरपंच दिलबाग ने बताया कि उनकी पुश्तैनी हवेली करीब 150 से 200 वर्ष पुराना थी। उनके परदादा मोलू राम तत्कालीन सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे।