सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सड़कों पर सफेद पट्टी, मरम्मत, स्कूल वाहन चालकों को जागरूक करना, वाहनों पर रिफ्लेक्टर, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने संबंधी तैयारी कर रहे हैं। इनके अलावा ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए संबंधित जगहों पर पेड़-पौधों की छंटाई करने के साथ ही संकेतक लगाने व सफेद-पीली पट्टी की जाएगी। -डॉ. मुनीश नागपाल, उपायुक्त, चरखी दादरी।
भिवानी से हांसी तक करीब 43 किमी दायरे में फोरलेन निर्माण ने करीब सात से आठ हादसा संभावित बिंदुओं को खत्म कर दिया है, लेकिन दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर अब भी ब्लैक स्पॉट बने हैं, जिन पर हर साल सड़क हादसे हो रहे हैं। गांव खरक के पास कलिंगा मोड़ बेहद संकरा और हादसा संभावित है। इस पर पिछले साल बाइक पर रोहतक से भिवानी आ रहे एक दंपती की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से जान चली गई थी। यहां पहले दुर्घटना संभावित बिंदु का संकेतक लगाया हुआ था, मगर अब नहीं है।
- कितने हादसे 354
- कितने मौतें 124
- कितने घायल 310
वर्ष 2024
- कितने हादसे 265
- कितनी मौतें 109
- कितने घायल 210
वर्ष 2025 (नवंबर तक)
- कितने हादसे 295
- कितनी मौतें 102
- कितने घायल 279
लाइन चेंज व रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर भी कसा शिकंजा
भिवानी पुलिस ने वर्ष 2025 में लेन चेंज के नियमों एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। लेन चेंज के नियमों का उल्लंघन करने पर 7931 वाहन चालकों के चालान किए। जबकि रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने पर 3331 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर कोई ब्लैक स्पॉट नहीं है। कुछ जगह हादसों की आशंका के मद्दनेजर संकेतक और कैट आई लगवाई जा चुकी है। शहर के बाईपास पर हालुवास चौक को ब्लैक स्पॉट में शामिल किया गया है। यहां जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके वर्क ऑर्डर भी कराए जा चुके हैं। -धर्मपाल नांदल, एसडीओ, एनएचएआई अथॉरिटी, रोहतक मंडल।