फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले, 14 मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों संक्रमित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इसके अलावा 14 संक्रमितों के ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि तीन नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 318 हो गई है, जबकि 233 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। जिले में अब 84 सक्रिय केस हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार को आश्रम रोड निवासी 49 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा वार्ड छह निवासी 56 साल का व्यक्ति, वार्ड नौ निवासी 61 साल काव्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शनिवार शाम तक कोरोना टेस्ट के लिए 15120 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 13955 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 847 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में 2264 लोग होम क्वारंटीन हैं। आइसोलेशन वार्ड में 21 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें