फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने वाले 28 दिन बाद लगवा सकते हैं वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नौकरी, पढ़ाई या ओलंपिक खेलों के लिए विदेश जाने वाले लोग वैक्सीन की पहली डोज के 28 दिन बाद नागरिक अस्पताल में जाकर दूसरी डोज लगवा सकते हैं। संबंधित व्यक्ति जरूरी कागजात के साथ वीरवार को नागरिक अस्पताल में आना होगा। ट्विटर पर मामला संज्ञान में आने पर डीसी ने यह विशेष व्यवस्था करवाई है।
विज्ञापन

जिला के विभिन्न स्थानों से विदेशों में पढ़ने, नौकरी करने व ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने को लेकर असमंजस बना हुआ था। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के प्रबंध किए हैं। विदेशों में नौकरी करने, पढ़ाई या फिर ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ी 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी पासपोर्ट व वैक्सीन की पहली डोज के प्रमाण पत्र सहित एडमिशन लेटर या नियुक्ति पत्र साथ लाना होगा।
उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने कहा कि कई लोगों ने सोशल मीडिया हैंडल पर विदेश जाने वाले लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में आ रही परेशानी के बारे में बात रखी थी। मामला तुरंत स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान लाया गया और स्वास्थ्य विभाग ने भी बिना किसी देरी के लोगों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल में व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को 549 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
वैक्सीनेशन जिला इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को 549 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चार स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाए गए। सिविल अस्पताल में 489, मातृ-शिशु अस्पताल में 10, रानीला में 40 और बौंदकलां में 10 लोगों को वैकसीन लगाई गई।
2.03 लाख लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
जिले में 2.03 लाख अब तक कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें से लगभग 1 लाख 78 हजार को पहली और लगभग 25 हजार लोगों वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में वैक्सीन लगाने का 58 प्रतिशत से भी अधिक टारगेट पूरा कर लिया है।
69171 बुजुर्गों का हो चुका वैक्सीनेशन
नोडल अधिकारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि जिले में 5248 हेल्थ वर्कर, 4373 फ्रंट लाइन वर्कर, 222 रेवन्यू स्टाफ, 3957 पुलिसकर्मी, 45 पंचायती राज स्टाफ के लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिले में 18 से 44 वर्ष तक की आयु के 67712 और 45 से 59 वर्ष तक के 55913 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के 69171 लोगों को भी वैक्सीन लगा दी गई है।
जिले वैक्सीन के कार्य में लगातार अग्रणी बना हुआ है। योग दिवस पर 21 जून को जिला में 82 स्थानों पर मेगा कैंप लगाकर 23 हजार से भी अधिक वैक्सीन एक ही दिन में लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की बीमारी से लड़ने के लिए वैक्सीन ही कारगर हथियार है।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह मान, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें