फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी पंचायत समिति के 27 वार्ड में से पांच एससी वर्ग के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत जिले के दादरी खंड की पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के वार्डों को आरक्षित करने की प्रक्रिया मंगलवार को एसडीएम डा. विरेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। दादरी पंचायत समिति के 27 वार्डों में से पांच एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

खंड के विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशनलाल ने बताया कि आरक्षित वार्डों का चयन करते समय उपस्थित ग्रामीणों व पंचायत विभाग के कर्मचारियों के समक्ष एक-एक चरण का पूर्ण विवरण देते हुए उनको अच्छी तरह समझाया गया। बीडीपीओ ने बताया कि दादरी पंचायत समिति में 27 वार्ड हैं और खंड की कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 46 हैं। आरक्षण के लिए जनसंख्या के मुताबिक अनुसूचित वर्ग के पांच प्रथम वार्डों को चुना गया है। इनमें वार्ड नंबर 5, 9, 10, 20 और 21 हैं। इनमें वार्ड नंबर नौ और बीस को अनुसूचित वर्ग की महिला श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के लिए दो वार्डों को आरक्षित करने के लिए रिजर्व एससी वार्डों से, शेष 22 वार्डों के नंबर एक जैसी पर्चियों पर लिखकर ड्रा निकलवाया गया। इसमें वार्ड 16 और 17 को बीसी ए केटेगरी के लिए आरक्षित किया गया है। इन दो वार्डों में से एक 17 नंबर बीससी ए महिला श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है।
बीडीपीओ ने बताया कि सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 2, 4, 7, 11, 13, 15, 19, 23, 25 व 27 आरक्षित रहेंगे। इसी तरह पुरूष वर्ग के लिए दादरी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1, 3, 6, 8, 12, 14,18, 22, 24 व 26 नंबर का चयन किया गया है। दादरी खंड की 46 ग्राम पंचायतों के वार्डों का आरक्षण करने के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या को ही आधार मानते हुए अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग के लिए पुराने वार्डों का ही चयन किया गया है। वर्ष 2021 की जनगणना का कार्य पूरा नहीं होने की वजह से पिछली जनगणना का आधार मानकर पहले से आरक्षित वार्डों में अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार चुनाव के दौरान नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पंचायतों में महिला वार्डों का एकल व सम संख्या के आधार पर चयन कर उन्हें आरक्षित कर दिया गया है। इन्हीं आरक्षित वार्डों के अनुसार जिला में छठे ग्राम पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें