फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 359 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में तीसरा आरोपी काबू

Tue, 04 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गांव रानीला निवासी युवक से 359 ग्राम अफीम बरामद होने के मामले में तीसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि तीन जून 2025 को स्पेशल स्टाफ में तैनात एएसआई रणबीर सिंह टीम के साथ गांव सांजरवास बस अड्डे के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम ने सूचना के आधार पर सांजरवास से रानीला रोड पर एनएच 152-डी पुल के नीचे से एक युवक को 359 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था।
आरोपी की पहचान गांव रानीला निवासी दीपक के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद टीम की ओर से इस मामले में झज्जर जिला के बादली निवासी हंसराज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान हंसराज ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त महेश उर्फ मीन्टु निवासी कमौद अफीम बेचने का काम करते हैं। उसने महेश से 500 ग्राम अफीम लेकर दीपक को दी थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी महेश जुई कलां थाना में दर्ज एक मामले में भिवानी जेल में बंद है। जिस पर सोमवार को एएसआई राजकपूर ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी महेश ने पुलिस को बताया कि एक जून 2025 को उसने हंसराज के कहने पर 50 हजार रुपये में 500 ग्राम अफीम दीपक को दी थी। गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें