फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश् की एक माह की और सपना की दो साल की बचत ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश की एक माह की और सपना की दो साल की बचत ले गए चोर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
साहब, हम 14 साल पहले इटावा से दादरी आए थे। दिन-रात मजदूरी कर पहले घर बनाया और अब पाई-पाई जोड़कर अपने लिए गहने बनवा रही थी कि चोरों ने एक झटके में दो साल की बचत पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात के बाद चंपापुरी की गली नंबर पांच में रहने वाली सपना ने पुलिसकर्मियों के समक्ष गुहार लगाते हुए यह बात कही। सपना के मकान के ठीक सामने बने महिला मुकेश देवी के मकान से भी चोर दिन-दहाड़े पांच हजार रुपये निकाल ले गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से उत्तर-प्रदेश के इटावा की रहने वाली सपना ने बताया कि 2014 में वो अपनी पति के साथ दादरी काम की तलाश में आई थी। 12 साल की मेहनत के बाद उन्होंने खुद का प्लॉट लेकर चंपापुरी की गली नंबर पांच में मकान बनाया था और पिछले दो साल से बचत करके दो गहने बनवा चुकी थी। सपना ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे जबकि वो और उसका पति आदेश काम पर चले गए। दोपहर एक बजे उसे बेचैनी हुई तो वो काम से घर आ गई। घर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

सपना ने बताया कि चोर उसके मकान का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और दो कमरों को खंगाल कर एक सोने की चेन, एक जोड़ी सूई-धागा, एक फोन और छह हजार रुपये ले गए। सपना ने बताया कि सोने के दोनों गहने बनवाने में उसे दो साल लग गए और अब तीसरे गहना बनवाने के लिए वो सात हजार रुपये जोड़ चुकी थी। चोरी का पता चलने के बाद से ही प्रवासी महिला सपना का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम के सामने सपना बार-बार चोरों को पकड़कर चोरी हुए सामान और नकदी की बरामदगी करवाने की गुहार लगाती रही। मौके पर पहुंची पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने पीड़ित महिलाओं को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

- दूसरी पीड़ित महिला है चपरासी
सपना के ठीक सामने मुकेश देवी का घर है और वो एक निजी स्कूल में चपरासी है। मुकेश ने बताया कि वो सुबह स्कूल चली गई जबकि पति और बेटा भी काम पर चले गए थे। दोपहर डेढ़ बजे छुट्टी होने के बाद जब वो घर आ रही थी तो रास्ते में उसे चोरी होने की बात सुनी। इसके बाद वो दौड़कर घर पहुंची तो देखा उसके घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है। मुकेश के अनुसार उसके घर से चोर पांच हजार रुपये ले गए और दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने अंदर के कमरे का ताला तोड़ा है।
-------
वर्जन::
इस संबंध में हमारे पास शिकायत आई थी जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पुलिस वारदात को ट्रेस कर देगी।
वजीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें